कमरा

कई बार कमरा बन जाता है पूरा संसार,
कभी सुकून देता है,
तो कभी लगता है
इसकी दीवारें सिमट जाएँगी।

निगल लेंगी मेरे अस्तित्व को,
एक अजीब सा डर ।

इसकी छत में
एक गहरा सन्नाटा है।

सोचती हूँ
क्या ये दीवारें मुझे निगल लेंगी ?

या फिर
हौसला देंगी आसमान देखने का?

– हर्षिता

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें